Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर सिर मुंडवाया: राजस्थान की महिला की शिकायत पर पार्षद पति अरेस्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 31, 2023

BIHAR NEWS:महिला से रेप की कोशिश, विरोध करने पर सिर मुंडवाया: राजस्थान की महिला की शिकायत पर पार्षद पति अरेस्ट

पीड़िता महिला ने थाने में पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
बेगूसराय एक महिला के साथ वार्ड पार्षद के पति ने रेप की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पार्षद के पति ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके सिर भी मुंडवा दिए। मामला बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 का है।

यहां राजस्थान की रहने वाली एक महिला ने पार्षद आलम आरा के पति शम्स तबरेज पर रेप की कोशिश, मारपीट करने और सिर मुंडवाने का आरोप लगाते हुए बखरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर शम्स तबरेज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ जारी

पीड़िता ने बताया कि 30 मई की सुबह पार्षद पति अपने कुछ लोगों के साथ पहुंचकर उसे पकड़ कर ले गए। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया । विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं उसका सिर भी मंडवा दिया।

राजस्थान की रहने वाली पीड़िता अपने बहन के यहां बेगूसराय के बखरी में इलाके में आई हुई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बहन के गांव की पार्षद पति ने उसके साथ ना सिर्फ मारपीट किया बल्कि रेप का प्रयास भी किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पार्षद पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। बखरी पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।