Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:गेटमेन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत:सुपौल में घर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 31, 2023

SUPAUL NEWS:गेटमेन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत:सुपौल में घर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कमलजरी गांव में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन में चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान कमलजरी निवासी उमेश सादा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया की पेशाब करने के घर से रेल को ट्रैक पार कर वापस लौटने के क्रम में वो ट्रेन की चपेट आ गए।

गेटमैन के पद पर का काम करते थे मृतक

उमेश की पत्नी गीता देवी ने बताया कि वो सहरसा जिले के पंचगछिया स्टेशन पर गेटमैन का काम करते थे। मंगलवार की शाम में वो ड्यूटी कर वहां से घर आए थे। दोपहर बाद उन्हें पेशाब महसूस होने पर उन्होंने घर के समीप रेलवे ट्रैक को पार जाने के क्रम में वे अचानक आई ट्रेन के चपेट में आ गए। कुछ देर इंतजार करने पर जब वे वापस नहीं आए तो पहले घर आंगन, दरवाजे पर खोजबीन किए। तभी घर के सामने रेलवे पटरी पर देखा तो उनका सर धर से अगल था।

चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। जिसके बाद इस बात की जानकारी किशनपुर थाना और रेल विभाग को दिया गया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस बल को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस बुधवार की शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया जाएगा।