Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/2 बीवियों का हाई वोल्टेज ड्रामा : दूसरी पत्नी पहुंच गई पहली के घर, आशिक मिजाज पति फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 4, 2023

BIHAR NEWS/2 बीवियों का हाई वोल्टेज ड्रामा : दूसरी पत्नी पहुंच गई पहली के घर, आशिक मिजाज पति फरार

बैशाली : खबर वैशाली जिले के महनार से है जंहा महनार नगर के नयाटोला इस्लामपुर वार्ड संख्या 17 में उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक महिला अपने पति की तलाश करते हुए एक बच्चे के साथ महनार पहुंची और जमकर हंगामा करने लगी।

दरअसल छपरा जिला के रहने वाली इंदु देवी अपने पति सारण जिला के दिघवारा निवासी ओम प्रकाश सिंह के तलाश में महनार इस दौरान में पहले से रह रही ओम प्रकाश सिंह की पहली पत्नी अंजली और इंदु ने दोनो ने जमकर हंगामा किया। इस संबंध में पीड़िता छपरा निवासी महिला इंदु देवी ने बताया कि ओम प्रकाश रिश्ते में उसकी भावी के भाई लगता था इंदु देवी भी पहले से शादीशुदा थी जिसे पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

इसी दौरान ओम प्रकाश ने उसे शादी का साझा देकर अपने साथ रखने लगा और बीते 2019 में कोर्ट मैरिज कर लिया और काफी समय तक दिल्ली में रखा शादी के बाद महिला को एक बच्चा हुआ जिसके बाद से पति ओमप्रकाश सिंह इंदु देवी को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब ओम प्रकाश से फोन पर बात किया तो महनार आने को कहा और जब महिला अपने पति ओम प्रकाश के तलाश में महनार पहुंचे तो महिला के होश उड़ गए। दरअसल उसे पता चला कि उसके पति ओम प्रकाश सिंह पहले से ही शादीशुदा है जिसके बाद ओम प्रकाश के दोनों पत्नी आपस मे उलझ गए वही पहले से शादीशुदा महिला अंजली देवी ने बताया कि 7 साल पहले पूरे हिन्दू रीतिरिवाज के साथ हुआ था उसे भी एक बच्चा है लेकिन ओम प्रकाश बीते 3 महीना से वह भी फरार है।