Kosilive Bollywood News/Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं। एक्टर ने बेहद कम वक्त में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाया और कई सुपरहिट फिल्में भी दी। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
फिर पर्दे पर दिखेंगे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां एक्टर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। दरअसल उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एक बार फिर रिलीज होगी उनकी ये फिल्म
बता दें कि, फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की कहानी पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। जिसने 2016 में दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत के करियर में यू-टर्न आया और उन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हुए।
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक।
एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि, फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी सिनेमाघरों में 12 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित, फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, भूमिका चावला और अनुपम खेर ने अहम भूमिका निभाई थी।
सुशांत सिंह राजपूत का करियर
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत टीवी सिरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर फेमस हुए थे। 6 साल तक इस शो में काम करने के बाद उन्हें फिल्म 'काई पो चे' का ऑफर मिला और इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद 'पीके', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से उनके करियर में यू-टर्न आया था। एक्टर को आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में देखा गया था जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी।