Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/शादी से लौट रही फैमिली के ऑटो को ट्रक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि 7 लोग बुरी तरह कुचलकर मर गए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 4, 2023

BIHAR NEWS/शादी से लौट रही फैमिली के ऑटो को ट्रक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि 7 लोग बुरी तरह कुचलकर मर गए

ये तस्वीरें बिहार के सीतामढ़ी में एक बेकाबू ट्रक के एक ही परिवार के 7 लोगों को कुचलने के बाद की हैं। ट्रक ने एक ऑटो को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उसमें सवार लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई।

सीतामढ़ी. ये तस्वीरें बिहार के सीतामढ़ी में एक बेकाबू ट्रक के एक ही परिवार के 7 लोगों को कुचलने के बाद की हैं। ट्रक ने एक ऑटो को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उसमें सवार लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग एक शादी से लौट रहे थे। हादसा बुधवार देर रात को हुआ था। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और सड़क जाम करके ट्रक को आग में फूंक डाला। मौके की नजाकत को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार पुपरी हरपुरवा के रहने वाले मोहम्मद जावेद का परिवार एक शादी से वापस अपने गांव बरसिया लौट रहा था, तभी ये हादसा हुआ।

ऑटो में 12 लोग बैठे थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने सीतामढ़ी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इनकी मौत-सूफियान (11 साल), अफजल (18 साल), इमामुद्दीन (11साल), मुजफ्फरपुर की सायिका (1 साल), ड्राइवर मोहम्मद बदरे आलम (40) और उनका बेटा मोहम्मद अफसर।

ये घायल-मेहजबी-21, राजिया खातून-30, अफिया-14, मो. असरफूल-10, शाहिदा खातून-35, अल्तमस-15 और आफरीन खातून।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम 5.50 बजे सीतामढ़ी की तरफ खाली ट्रक आ रहा था। तभी पुपरी की तरफ से आ रहे ऑटो को उसने टक्कर मार दी।

एक आफिसियल प्रेस रिलीज के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी ऑटो चकनाचूर हो गया।