पटना. बिहार की राजधानी पटना से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां लड़की वालों ने शादी (Wedding Season) के दिन ही कुछ कारणों की वजह से से रिश्ता जोड़ने से मना कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार फुलवारीशरीफ थाना के बोधगामा में नौबतपुर नहर (Naupatpur Nahar) पर बज्जू पासवान के पुत्र दिनेश कुमार की शादी बोधगामा निवासी राजबल्लभ पासवान के पुत्री से तय की गयी था. तीन दिन पूर्व लड़की पक्ष के लोग लड़का के घर तिलक भी ले कर गए थे. वहीं बुधवार को लड़की वालों के घर बारात जाने के लिए तैयार थी. दूल्हे के घर के बाहर बारात निकलने के लिए आर्केस्टा-डीजे बज रहा था. लेकिन, इसी बीच कहानी में ट्विस्ट आ गया.
दरअसल इसी दौरान लड़की के भाई ने लड़के वाले के परिवार को फोन कर बारात लाने से मना कर दिया, जिसके बाद बारात निकलने की खुशी थी अचनाक उदासी में तब्दील हो गयी. देर रात तक मनाने का दौर चलता रहा, लेकिन न तो लड़की और न ही लड़की के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार हुए. लड़की के भाई ने तर्क दिया की जहां लड़के का घर है, वहां का माहौल खराब है और उनका घर मुसहरी में है. इसलिए मेरी बहन उस जगह पर नहीं रह सकती. इसलिए मेरी बहन न शादी करेगी और ना ही हमलोग वहां जाएंगे.
वहीं इस मामले के बाद लड़का पक्ष देर रात पहले नौबतपुर थाना पहुंचा, जहां से उन्हें फुलवारीशरीफ थाना का मामला होने की वजह से वहां भेज दिया गया। देर रात तक लड़का और उसका परिवार फुलवारीशरीफ थाने में शादी कराने के लिए गुहार लगाता रहा.
लेकिन, पुलिस के बीच में आने के बाद भी बात नहीं बन बन पायी. दूल्हा दिनेश कुमार का कहना है कि शादी तैयारियां हो चुकी थी, लेकिन, अब लड़की वाले नहीं मान रहे हैं. ऐसे में फुलवारीशरीफ थाना पहुंचे है.
वहीं इस मामले के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा भी हो रही. इस अनोखे मामले को लेकर लोगों का कहना है कि लड़की वाले 3 दिन पहले ही तिलक लेकर लड़के वाले के घर पहुंचे थे. लेकिन, फिर ऐसा क्या हुआ कि उनलोगों शादी करने से ही मना कर दिया है.