Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: ग्रामीणों ने तीन बच्चों की मां से 16 साल के किशोर की कराई शादी, जानें क्या है मामला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 15, 2023

Bihar News: ग्रामीणों ने तीन बच्चों की मां से 16 साल के किशोर की कराई शादी, जानें क्या है मामला

Kosilive Bihar News:
नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र निवासी 16 साल का किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल गया था। परिजनों ने उसका परिचय पूछा तो महिला ने उसे अपना मौसेरा भाई बता दिया। परिजनों ने रात में दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसके बाद परिजनों ने दोनों का घर में ही सिंदूर डाल कर विवाह करवा दिया।

बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां धमौल ओपी क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां की शादी 16 साल के किशोर से करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पूरे पकरीबरावां प्रखंड में चर्चा हो रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किशोर द्वारा एक महिला की मांग में सिंदूर डालते हुए देखा जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

वायरल वीडियो में जो जगह सामने आ रही है, वह बाबा सुंदर दास मंदिर गुलनी कुटिया का है। चर्चा है कि कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव का 16 साल का किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल आ गया। जब परिजनों ने उसका परिचय पूछा तो महिला ने उसे अपना मौसेरा भाई बताया। देर रात को परिजनों ने दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसके बाद दोनों को पकड़कर घर में ही सिंदूर डाल कर विवाह करवा दिया गया।

वहीं, ग्रामीणों ने भी यह खबर मिलने पर गांव के बगल के बाबा सुंदर दास की कुटिया पर लाकर गठजोड़ कराते हुए 16 साल के किशोर की तीन बच्चे की मां से शादी करवा दी। इस बारे में धमौल ओपी अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है।