Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/शादी के 4 दिन बाद पत्नी ने छोड़ा, बोली-नपुंसक हो:पति ने कहा-पीरिएड्स का बहाना बनाती रही; उसकी भाभी ने मुझे चेक किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 15, 2023

BIHAR NEWS/शादी के 4 दिन बाद पत्नी ने छोड़ा, बोली-नपुंसक हो:पति ने कहा-पीरिएड्स का बहाना बनाती रही; उसकी भाभी ने मुझे चेक किया

Kosilive Bihar News:
समस्तीपुर में शादी के चार दिन बाद एक पत्नी ने अपने पति को छोड़ दिया और मायके चली गई। पत्नी का आरोप है कि पति नपुंसक है, इसलिए वो उसके साथ नहीं रहना चाहती।

वहीं, पति का कहना है कि शादी के बाद से ही पत्नी पीरिएड्स का बहाना बना रही थी। उसने जब भी पत्नी के पास जाना चाहा उसने कभी पीरिएड्स, कभी सिर दर्द का बहाना बनाया दिया।

अब शादी के 4 दिन बाद गहने, सामान लेकर अपने मायके चली गई। इतना ही नहीं लड़की की भाभी ने मेरे प्राइवेट पार्ट को भी चेक किया, फिर भी पत्नी अपनी बात पर अड़ी है।

मामला जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र का है। जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ 7 मई को दोनों की शादी हुई थी। वहीं 11 मई को पत्नी पति को नपुंसक बताकर घर में रखे गहने, कपड़े और कैश लेकर अपने मायके चली गई।

पति ने कहा- आरोप गलत

इस पूरे मामले की जानकारी गांव में फैली तो सभी अलग-अलग बात करने लगे। वहीं दूल्हे के परिजन आनन-फानन में दुल्हन के घर पहुंचे। दोनों ओर से घंटों तक विवाद चला। बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर पंचायत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया।

फिलहाल पत्नी पति के साथ जाने को तैयार नहीं है। इधर दूल्हे के परिजन घर से गायब सामान, गहने को पाने के लिए बेचैन हैं और मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया है। लड़के ने बताया कि उस पर लगा आरोप गलत है। पत्नी का किसी और से अफेयर होने के सवाल पर उसने कहा कि इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

लड़की के बड़े भाई ने कहा कि लड़का नपुंसक है, इसलिए उसकी बहन साथ नहीं रहेगी। वहीं गहने और पैसे लेकर भागने के आरोप पर कहा कि शादी में हम लोगों की तरफ से जो दिया गया था, वहीं सामान बहन वापस लेकर आई है।

चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि अब तक इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।