Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार द्वारा बैठक कर कुशवाहा समाज के लोगों के विकास एवम् एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 15, 2023

BIHAR/अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार द्वारा बैठक कर कुशवाहा समाज के लोगों के विकास एवम् एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया

कोशी लाइव/अररिया। अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार की ओर से एक बैठक अररिया जिले के भरगावा प्रंखंड के तोनहा गांव में आयोजित की गई थी इस बैठक की अध्यक्षता श्री मनोज कुमार सिंह ने की थी श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज के दौर में कुशवाहा समाज के लोग कई खेमे में बटे हूए है उन्हें एक जूट करने की आवश्यकता है श्री रामनारायण मेहता ने कहा कि अररिया जिले में कुशवाहा समाज के लोगों के विकास और एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। किसान नेता श्री अनिरुद्ध मेहता ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए हम लगातार संघर्ष करते रहते हैं और करते रहेंगे। श्री राजेन्द्र मेहता जो सेवा निवृत्त शिक्षक हो चुके हैं ने कहा कि हम सेवा निवृत्ति के बाद भी समाज के लोगों के सहयोग के लिए हमेशा ततपर रहते हैं और इसके लिए आगे बढकर प्रयास करना चाहिए। पैक्स अध्यक्ष श्री जयप्रकाश मेहता ने कहा कि अपने प्रंखंड के किसानों को सरकारी सुविधा का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष करते रहते हैं पंचायत समिति सदस्य श्री राजेश्वर जी ने भी कुशवाहा समाज के लोगों को एक सुत्र में जोङने के लिए चलाए जा रहे मुहीम से जुडने की घोषणा की। बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के भरगावा प्रंखंड के अध्यक्ष श्री ललित कुमार ललन जी ने शिक्षकों के प्रति सरकार के रवैये के खिलाफ शिक्षकों के संघर्षों को तेज करने के लिए आह्वान किया है इस बैठक में श्री चेतन कुमार श्री आदित्य कु श्री सतीश कुमार श्री प्रहलाद कु श्री दिलखुश कु श्री अमित कु श्री अक्षय कुमार श्री अशोक मेहता श्रीमती मीनू सिंह श्रीमती नीलम कुमारी श्री सुशील कुमार श्री सचितानंद मेहता श्री वीरेन मेहता आदि लोगों ने भाग लिया बैठक में धन्यवाद ज्ञापन श्री मनोहर लाल मेहता ने किया। इस बैठक में अररिया जिला के दोनो अंनुमडल स्तर पर अलग अलग बैठक करने पर विचार विमर्श किया गया है आगामी 04 जून 2023 को अररिया अनुमंडल स्तर पर और 18 जून 2023 को फारवीसगंज अनुमंडल स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया है इनदोनो अनुमंडलो की बैठक के बाद अररिया जिला के लिए एक टीम का गठन किया जायेगा और कुशवाहा समाज के लोगों के विकास के लिए और एकजुटता के लिए प्रयास किया जा सकेगा