Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS/विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर नए बच्चों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 27, 2023

SUPAUL NEWS/विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर नए बच्चों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया

छातापुर (सुपौल)/पप्पू मेहता की रिपोर्ट
  छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया बिद्यालय में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान वर्ग एक मे नामांकित नए बच्चे को एच एम कंचन कुमारी एबं बिद्यालय परिबार द्वारा गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया।
 बिद्यालय शिक्षा समिति के अध्य्क्ष राम कुमार राम के अद्यक्षता में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यपक कंचन कुमारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है गाँव के बच्चे में प्रतिभा की कमी नही है जरूरत है बच्चे को उचित मार्गदर्शन देकर निखारने की।
  उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से स्पस्ट कहा आप अपने बच्चे को नियमित रूप से बिद्यालय भेजे,तथा उन्हें घर पर अपने निगरानी में बच्चे के साथ समय देकर स्कूल में दिए गए होम वर्क के बारे में पूछताछ करे,ताकि बच्चे को लगे द्वारा किये जा रहे कार्य पर शिक्षक के साथ साथ अभिभावक की भी पैनी नजर है।
 उन्होंने स्पस्ट कहा आजकल के अभिभावक शिक्षक पर ही सम्पूर्ण जिम्मेदारी नही सोंपे।
 अगर बच्चे पर थोड़ा भी ध्यान देंगे तो आपके बच्चे का भविष्य बेहतर होने से कोई नही रोक सकता है।
 शिक्षक फैज अहमद व आंगन बारी केंद्र के सेविका कंचन कुमारी ने भी शेक्षणिक गतिविधि कराते हुए बच्चे की बेहतर की कामना किये।इस मौके पर रामचन्द्र राम, शिक्षक फैज अहमद सेविका कंचन कुमारी उमेश राम,बासुदेव यादव,गुणसागर यादव,प्रमोद राम योगेंद्र राम सचिव रीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।