छातापुर (सुपौल) पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित पी एस यादव राम टोला नरहैया बिद्यालय में बिद्यालय शिक्षा समिति के अध्य्क्ष राम कुमार राम के अध्यक्षता समारोह आयोजित कर छात्रों को एचं एम कंचन कुमारी सचिब रीता देवी ,,शिक्षक फैज अहमद ने संयुक्त रूप से पुस्तक का वितरण किया। पुस्तक वितरण करते हुए एच एम कंचन कुमारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा में मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पुस्तक की अहम भूमिका होती है पुस्तक के सहारे बच्चे की मानसिक बौद्धिक क्षमता तेजी से विकसित होता है।
उन्होंने कहा स्पस्ट कहा की बिद्यालय की पठन पाठन सुचारू रूप से चले ,गुणवत्तापूर्ण पूर्ण शिक्षण कार्य मुहैया कराने मे शिक्षक समेत अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण भूमिका होता है जिसका सहयोग हमे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नियमित रूप से ड्रेस में आने के लिए प्रेरित किये।शिक्षक फैज अहमद ने कहा कि रूटीन वर्क के अनुसार बिद्यालय में बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए संकल्पित हुँ इस दिशा में बेहतर काम कर किया जा रहा है।उन्होंने बच्चों को प्रत्येक दिन पुस्तक लेकर बिद्यालय आने के लिए कहते हुए कहा कि बेहतर नागरिक बनने के लिए शिक्षा के साथ साथ संस्कार, तथा अनुशासन में रहना, जरूरी है जो हमलोग बच्चे को देने का प्रयास कर रहे है।ताकि बच्चे समाज व देश नाम रौशन करते हुए अच्छा नागरिक बन सके।इस मौके पर रोसोइया रूकिया देवी बुदनी देवी ग्रामीण तारा देवी आदि मौजूद थे।