Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वॉ जयंती धूमधाम से मनाया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 14, 2023

SUPAUL NEWS:डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वॉ जयंती धूमधाम से मनाया गया

छातापुर ,( सुपौल) पप्पू मेहता की रिपोर्ट
 प्रखण्ड के लक्ष्मी पुर खूंटी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1में वार्ड सदस्य रामचन्द राम के अध्यक्षता में डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वॉ जयंती धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर पंच उमेश राम योगेंद्र राम,सहदेव राम,उपेन्द्र राम दयानंद राम राज कुमार राम,सरोज यादव शंभु यादव बमबम यादव शिक्षक रामप्रसाद राम,हेमंत राम रामस्नेही राम लक्ष्मण राम समाजसेवी पप्पु मेहता आदि ने बाबा अंबेडकर केतैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । श्री मेहता समेत अन्य वक्ताओं ने बाबा अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर बिस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा अम्बेडकर गरीबो,दलितों मजदूरों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिए। डॉ अंबेडकर देश के मसौदा तैयार करने के अलाबा भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना,समाज सुधारक और दलित बौद्ध धर्म के आंदोलन के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस मौके पर समस्त ग्रामीणों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प के दो फूल अर्पित कर नमन किये तथा इनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।