Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:देश की राजनीतिक पार्टियां दृढ़ संकल्पित होकर संविधान की रक्षा हेतु खड़ा उतरने की करें कोशिश - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 14, 2023

खगड़िया:देश की राजनीतिक पार्टियां दृढ़ संकल्पित होकर संविधान की रक्षा हेतु खड़ा उतरने की करें कोशिश - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

देश की राजनीतिक पार्टियां दृढ़ संकल्पित होकर संविधान की रक्षा हेतु खड़ा उतरने की करें कोशिश - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन 

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय में डॉ अंबेडकर को किया नमन

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल के अवसर पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय स्थित डॉ अंबेडकर चौक पर बनी अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुंगेर प्रमंडल मुख्यालय से वापस आने पर मीडिया से कहा आज देश में आवश्यकता है संविधान की रक्षा करने की। डॉ अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान पर सरकार को कार्य करनी चाहिए। हर जाति और हर धर्म के लोगों ने देश को आजाद कराने में अपनी कुर्बानी दी है। इसलिए सबों को हक है अपने देश में रहकर भाईचारा के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान देने का। हमारा संविधान तोड़ना नहीं, जोड़ना सिखाता है। आगे डॉ वर्मा ने कहा डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। उस दौर में उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। बेहद विषम परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब ने स्कूल में भी भेदभाव का सामना किया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। डॉ वर्मा ने कहा उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा अंबेडकर जयंती पर देश के हर राजनीतिक पार्टियों को दृढ़ संकल्पित होकर संविधान की रक्षा हेतु खड़ा उतरने की कोशिश करनी चाहिए तभी देश के हर नागरिकों का कल्याण संभव है।