पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर (सुपौल)
छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल अध्य्क्ष के आवास पर शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वाँ जयंती धूमधाम से मनाई गई।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बैनर तले आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता भाजपा दक्षणी मंडल अध्य्क्ष पवन हजारी तथा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील कर्ण कर रहे थे।आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने सवर्प्रथम डॉ बाबा साहब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ट नेता शालिग्राम पांडेय ने कहा कि देश के संबिधान के निर्माण में बाबा साहब का अमूल्य योगदान रहा है उन्होंने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर बिस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने जाती व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी।
मंडलअध्यक्ष पवन हजारी पूर्व अध्य्क्ष सुशील कर्ण तथा छातापुर के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि व वरिष्ट युवा नेता संजीव भगत ने कहा कि बाबा साहब एक दार्शनिक,अर्थशास्त्री, और समाज सुधारक थे।जो कमजोर लोगो के अधिकारों के लिए जीवब भर संघर्ष करते रहे।बाबा साहब शिक्षा के जरिये समाज के दबे शोषित कमजोर मजदुर व महिला वर्ग के सशक्त बनाना चाहते ते और समाज को बेहतर बनाना चाहते थे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्य्क्ष गौरीशंकर भगत महामंत्री पप्पु भगत मीडिया प्रभारी रामटहल भगत,शिक्षक राजेश पासवान,चंद्रदेव चंदू दिनेश झा,बिजय मंडल,सुधीर पाठक ओमप्रकाश यादव,दीनदयाल यादव, ललितेश्वर पांडेय लालन भगत समेत सैकड़ो कार्यकताओं ने तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किये।मौके पर दर्जनों निसहाय गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया।,