Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/व्यक्ति का गला रेता:जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 21, 2023

SAHARSA/व्यक्ति का गला रेता:जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा में बीते रात 55 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर जख्मी कर दिया। मौके वारदात से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां जख्मी इलाजरत है। घटना सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र के अमरपुर गांव वार्ड नं 8 की बतायी जा रही है।

बतातें चलें कि जख्मी का नाम घनश्याम साह है जो सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थानां क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव वार्ड नं 8 का रहने वाला बताया जा रहा है।दरअसल जख्मी घनश्याम साह के यहां उनके दामाद उदित साह ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवन यापन करता था। इधर कुछ दिन पहले से जख्मी का दामाद अपने गांव घोरदौर चला गया था। बीते कुछ दिन पहले अमरपुर गांव का ही रहने वाला ओमप्रकाश भगत और घनश्याम साह के दामाद उदित साह से ट्रेक्टर की बैट्री चोरी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर देर रात अज्ञात लोगों के द्वारा घनश्याम साह को सोए हुए अवस्था में गला रेतकर जख्मी कर दिया।

वहीं जख्मी घनश्याम साह की मानें तो मेरा दामाद उदित साह मेरे घर पर ही रहकर ट्रेक्टर चलाकर अपना जीवन यापन करता था। इधर कुछ दिन पहले मेरे ही गांव का रहने वाला ओमप्रकाश भगत एक बार मेरे दामाद के गाड़ी से बैट्री और चक्का खोल लिया था। इसी बात को लेकर विवाद था और हमसे कोई विवाद नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि रात में खाना खाकर सोए हुए थे। देर रात तकरीबन साढ़े 12 बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने छुरा से गला रेतकर फरार हो गया।

वहीं सोनबरसा कचहरी थानां के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि फर्द बयान लिया जा रहा है। जांच की जा रही है, जो भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसको बख्सा नहीं जाएगा।