Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/नामांकन में गलत जानकारी दे उषा कुमारी बनी थी मुखिया...21 वर्ष की उम्र से पहले मुखिया बनी आयोग ने अयोग्य बता पद से हटाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 1, 2023

SAHARSA NEWS/नामांकन में गलत जानकारी दे उषा कुमारी बनी थी मुखिया...21 वर्ष की उम्र से पहले मुखिया बनी आयोग ने अयोग्य बता पद से हटाया

सहरसा : नामांकन में गलत जानकारी दे उषा कुमारी बनी थी मुखिया

21 वर्ष की उम्र से पहले मुखिया बनी आयोग ने अयोग्य बता पद से हटाया

पूर्व मुखिया ने आयोग के समक्ष उषा कुमारी के विरुद्ध दायर किया था वाद

Kosi Live Saharsa | पतरघट

वर्ष 2021 में मुखिया पद के लिए हुए चुनाव के दौरान नामांकन में उम्र की गलत जानकारी देकर पतरघट के धबौली पूर्वी पंचायत की मुखिया वनी उपा कुमारी को राज्य निर्वाचन आयोग ने अयोग्य करार देते हुए पद से हटा दिया है। पूर्व मुखिया समता कुमारी ने आयोग के समक्ष मुखिया उषा कुमारी के विरुद्ध विहार पंचायत राज अधिनियम के तहत वाद दायर किया था। जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उषा कुमारी को मुखिया पद से हटा दिया। फिलहाल अगले आदेश तक उनकी जगह उपमुखिया धबौली पूर्वी पंचायत के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

पूर्व मुखिया समता कुमारी ने उषा कुमारी पर वास्तविक जन्मतिथि छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया था। इसी आलोक में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने जांच रिपोर्ट में आरोप सत्य पाए जाने पर वर्तमान मुखिया उषा कुमारी को दोषी पाते हुए कार्यभार संभालेंगे।

17 महीने मुखिया पद पर रही उषा कुमारी

बता दें कि पतरघट प्रखंड क्षेत्र में 8 अक्टूबर 2021 को तृतीय चरण में मुखिया पद के लिए चुनाव हुआ था। चुनाव में धबौली पूर्वी पंचायत की उषा कुमारी ने 990 मत प्राप्त किए थे। वे अपनी प्रतिद्वंद्वी समता देवी को 52 मतों से पराजित कर मुखिया बनी थी। उषा कुमारी लगभग 17 महीने मुखिया पद पर रही।

अयोग्य कर दिया। आयोग ने फैसले में कहा कि उषा कुमारी ने न्यूनतम निर्धारित आयु 21 वर्ष पूरा किए बिना ही मुखिया के पद पर जीत हासिल की। अब उषा कुमारी को तत्काल प्रभाव से मुखिया पद से पदमुक्त किया जाता है। बीपीआरओ अरविन्द कुमार ने बताया कि मुखिया का पद रिक्त होने के बाद अगले आदेश तक उपमुखिया ही धवौली पूर्वी पंचायत के मुखिया पद का कार्यभार संभालेगी।