Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: सहरसा की जय मां भवानी राइस मिल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुकसान का अनुमान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 2, 2023

Bihar News: सहरसा की जय मां भवानी राइस मिल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों के नुकसान का अनुमान

Kosi Live Saharsa / बिहार में सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही स्थित जय मां भवानी राइस मिल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फिलहाल दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। राइस मिल में रखे धान और चावल की क्षति हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, क्षति का आकलन किया जा रहा है। 

दमकल विभाग के पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग तीन गाड़ी लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। साथ ही जिले की कई दमकल की गाड़ियों को मंगवाया गया। हम लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। राइस मिल को बचा लिया गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। फिलवक्त क्षति का आकलन किया जा रहा है। 

वहीं, मौके पर मौजूद बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दमकल को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाया गया। संभवतः ट्रांसफॉर्मर से मिल में जुड़ी लाइन में किसी प्रकार के फॉल्ट की वजह से आग लगी है। हादसे में धान और चावल की क्षति हुई है।