Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/लड़के को मार दो..मैं वकील हूं, जेल नहीं जाने दूंगा:सहरसा में लड़की का भाई शराब पार्टी के लिए ले गया; शाम को लाश मिली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 1, 2023

SAHARSA NEWS/लड़के को मार दो..मैं वकील हूं, जेल नहीं जाने दूंगा:सहरसा में लड़की का भाई शराब पार्टी के लिए ले गया; शाम को लाश मिली

Kosi Live Saharsa/Akky:सहरसा में 18 साल के सुमित कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुमित के चाचा ने बताया कि उसका 8 महीने पहले से एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उसके पिता वकील हैं। उन्होंने धमकी दी थी। एक महीने के अंदर हत्या कर देंगे। अपने बेटे से कहा था कि लड़के को मार दो, मैं वकील हूं। जेल नहीं जाने दूंगा।

सुमित कुमार सदर थाना अंतर्गत भेलवा गांव वार्ड नंबर- 6 में रहता था। उसके चाचा रामचंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सुमित को लड़की का भाई और दोस्त सब घर से बुलाकर ले गए। वो शराब पार्टी की बात कहकर सुमित को अपने साथ ले गए थे।

इसके बाद देर शाम दोस्तों ने सुमित को घर पहुंचा दिया। जहां उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इसके बाद सभी दोस्त घर से भाग गए। जब वो सुमित को घर छोड़ने आए थे उस वक्त घर में कोई नहीं था।
सुमित के चाचा रामचंद्र यादव ने बताया कि लड़की के पिता वकील हैं। उन्होंने हत्या की धमकी दी थी।
सुमित के चाचा ने बताया कि 7-8 महीने पहले से सुमित का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद इस मामले को लेकर गांव में पंचायत कर मामला सुलझा लिया गया था। समझौता हो जाने के बाद लड़की पक्ष ने लड़के पर केस भी किया गया था। धमकी भी देते थे उसको मार देंगे।

शराब पार्टी के बहाने ले गया था लड़की का भाई।

उन्होंने बताया कि कल लड़की का भाई अपने और सहयोगी के साथ सुमित कुमार को शराब पार्टी करने को लेकर सुबह 10 बजे ले गया। देर शाम सुमित को घर पर लेकर आया। उस समय घर पर कोई नहीं था। उसी दौरान सुमित की मौत हो गई।
उन्होंने लड़की के पिता और भाई पर गला दबाकर सुमित की हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। फिलहाल लिखित शिकायत नहीं मिली है।