कोशी लाइव/पूर्णिया में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ सात दिनों तक गंदा काम किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे बंगाल ले जाया गया और सात दिनों तक कमरे में रखकर उसके प्रेमी ने यौण शोषण किया है।
लड़की ने बताया कि वो कोचिंग जा रही थी, तभी आरोपी प्रेमी रास्ते में मिल गया। उसने शादी करने का बाद कही और उसे मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर दी। सिंदूर लगाने के बाद वो उसे बंगाल के किसी होटल में ले गया। सात दिनों तक दोनों वहीं रहे। पूरा मामला पूर्णिया के कसबा थाने से जुड़ा है। वहीं इस मामले में किशोरी ने कसबा थाने के एएसआई पर कथित आरोपी को बचाने का संगीन आरोप लगाया है। इस मामले से परदा तब उठा, जब किशोरी और उसके परिवार वाले लिखित आवेदन लेकर मामले की शिकायत करने जिले के पुलिस कप्तान से मिलने पहुंचे।
सात दिनों तक किया गंदा काम
पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह 9वी कक्षा की छात्रा है। रोजाना कि तरह 11 अप्रैल को वह घर से प्राइवेट कोचिंग के लिए निकली थी। तभी रास्ते में उसके मोहल्ले का एक युवक आया और उसे शादी का बहकावा देकर बंगाल ले गया। यहां सोनू दास नामक ने मंदिर में उसके साथ शादी की। फिर सात दिनों तक होटल में रखा और जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। 12 अप्रैल को पीड़िता के परिवार वालों ने कसबा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के दबाव बाद आरोपी 18 अप्रैल को लड़की को लेकर वापस आ गया। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस पर आरोपी को बचाना के आरोप
पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बजाय उसे बचाने में लगी है। कोर्ट में क्या कहना है इसे सिखाती रही। इधर मौका देखकर आरोपी युवक बड़ी ही चालाकी से गांव से भाग निकला। जिसके बाद वे न्याय की आशा लिए परिवार के साथ मंगलवार शाम जिले के पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद से मिलने पहुंची। किशोरी ने लिखित आवेदन देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।