Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK:बिहार में जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 19, 2023

NEWS DESK:बिहार में जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए

Kosi Live Patna/राज्य में जमीन के ऑनलाइन दाखिल खारिज में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। फर्जीवाड़ा रजिस्टर-2 में दर्ज भूमि के रेकॉर्ड को ऑनलाइन करने के दौरान किया गया है। इसमें अंचल कार्यालयों में तैनात डाटा इंट्री ऑपरेटर और राजस्व कर्मिकी मिलीभगत पाई गई है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऐसी भूमि के दाखिल खारिज पर रोक लगा दी है, जिसका रेकॉर्ड ऑनलाइन नहीं है। ऐसी भूमि को कोई कर्मचारी या अधिकारी दोबारा दाखिल खारिज नहीं कर दें, इसीलिए सिस्टम को लॉक कर दिया गया है।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है। प्रदेश के कई जिलों में ऐसे मामले सामने आए हैं। विभाग इस मामले की समीक्षा करेगा। इधर इस मामले में प्रदेश के कई सीओ, राजस्व कर्मचारी और डाटा इंट्री आपरेटर पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से लगाई गई रोक से प्रदेश में लगभग सवा लाख मामले में पेच फंस गया है। ऐसी भूमि का परिमार्जन भी नहीं किया जा सकता है।

कई डाटा इंट्री ऑपरेटर और राजस्व कर्मियों ने अपने स्तर से बिना ऑनलाइन रेकॉर्ड वाली भूमि का ऑनलाइन दाखिल खारिज कर दिया है। ऐसे मामले की जांच हो रही है। इसलिए सिस्टम को लॉक कर दिया गया है।
- बृजेश मेहरोत्रा, अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग।