Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:एक ही लड़की से प्यार करते थे दोनों दोस्त; एक ने दूसरे की हत्या कर दी... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 19, 2023

BIHAR:एक ही लड़की से प्यार करते थे दोनों दोस्त; एक ने दूसरे की हत्या कर दी...

Kosi Live Bihar News:
गोपालगंज में 9वीं के छात्र की हत्या लव ट्रायंगल में हुई है। 15 साल का प्रतीक और आरोपी एक ही क्लस में पढ़ते थे। दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। प्रतीक की उस लड़की से बातचीत पर आरोपी खफा था। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

उससे पूछताछ कर रही है। उसने बताया है कि लड़की से बात करने पर हत्या की है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

बुधवार सुबह जब प्रतीक स्कूल के लिए जा रहा था, तभी आरोपी ने उसे बीच रास्ते में रोका और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वो चाकू गर्दन में ही छोड़कर भाग निकला। प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम के पास घटी। प्रतीक नगर थाना क्षेत्र के सरैया का रहने वाला था। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया है।

तीन साल पहले प्रतीक के पिता अजय पटेल की भी चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी। पिता की मौत के बाद छात्र बरौली थाना के बतरदेह गांव में अपने मामा के साथ रहता था।

हत्या के बाद परिवार में गुस्सा है। परिवार ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
 
प्रतीक की हत्या से लोगों में गुस्सा है। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी किशोर है। मामले में मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वाॅड की टीम को बुलाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की से बात करने को लेकर विवाद हुआ था। दो दिन पहले भी दोनों के बीच स्कूल में लड़ाई हुई थी।