कोशी लाइव मधेपुरा/
गमैल रोड स्थित मवेशी अस्पताल के सामने संचालित कौशल विकास केंद्र में 3 अप्रैल की रात हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस ने लैपटॉप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक सिंहेश्वर दुर्गा स्थान के पीछे वार्ड नंबर 12 निवासी उमाकांत भगत का पुत्र विनोद भगत बताया जा रहा है। गुरुवार को एक लड़का लैपटॉप लिए बिहारीगंज के किसी दुकान मे फार्मेट मरवाने गया था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी। मौके पर उसे पकड़ कर थाने लाया गया तथा पूछताछ करने पर पता लगा सिंहेश्वर निवासी विनोद भगत द्वारा उसे बेचा गया है। पुलिस ने सिंहेश्वर निवासी विनोद भगत को उसके घर से गिरफ्तार किया तथा उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर पुलिस इस मामले के अन्य आरोपी को भी छापेमारी कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले के सारे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि बीते 3 अप्रैल को राजीव जायसवाल के घर चल रहे कौशल विकास केंद्र से 21 लैपटॉप 10 मोबाइल डीवीआर सेट तथा मकान मालिक के घर से भी लाखों के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। पुलिस छानबीन कर रही है।