Kosi Live Madhepura:
पुलिस ने गुरुवार को एक देसी कट्टा और दो गोली के साथ युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मधुकरचक वार्ड नंबर 3 निवासी तिलकेश्वर सिंह के पुत्र राजेश सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन के संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पीड़ित राजेश सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को करीब 10 बजे वह अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे। तभी संजय सिंह का पुत्र सावन सिंह बाइक से उसके साथ घर पर आया और हथियार लहराते हुए मुझे बाहर निकलने के लिए कहने लगा। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे भयभीत होकर मैंने गांव में अपने परिचितों को फोन किया। सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया वीरेंद्र सिंह एवं अन्य 5-6 व्यक्ति आए तथा उस युवक से बल पूर्वक एक देसी कट्टा दो गोली छीन लिया तथा बिहारीगंज थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी सावन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एक देसी कट्टा, दो गोली तथा बाइक के साथ आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।