Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/भूमि विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार कर किया घायल। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 4, 2023

MADHEPURA NEWS/भूमि विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार कर किया घायल।

मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भर्राही ओपी अंतर्गत मेहेशुवा वार्ड नंबर-9 में भूमि विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवाद गांव में 16 बीघा जमीन में खेती को लेकर थी।

पीड़ित उमेश यादव ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति का 16 बीघा जमीन था, जिस पर बैजू यादव पिता राजेन्द्र यादव अवैध रूप से खेती करता था। उसने बताया कि वो भी उस जमीन के कुछ हिस्सों में खेती करना चाहता था तो उसे झूठे मुकदमें में बैजू यादव द्वारा फंसा दिया गया।


आज जब वह अपने घर पर था तो बैजू यादव और उसके पुत्र मनीष कुमार, सुरेन्द्र यादव आदि उसके घर पहुंचे। मनीष ने गोली चलाई जो छिटक गया। फिर बैजू ने खुद से गोली चलाई, जो उसे लग गई। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र यादव ने बैजू को गोली मारने का आदेश दिया था।

इधर, गोली लगने के बाद उमेश यादव को मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा था। इस संबंध में एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि फिलहाल घायल व्यक्ति और उसके परिवार के तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच में जुटी है।