Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में बंद घर से युवक का शव बरामद:5 दिन पहले दिल्ली से लौटा था, बंद घर से बदबू आई तो मिली जानकारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 4, 2023

सहरसा में बंद घर से युवक का शव बरामद:5 दिन पहले दिल्ली से लौटा था, बंद घर से बदबू आई तो मिली जानकारी

सहरसा में आज मंगलवार को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला चौक स्थित एक मकान से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। युवक एक सप्ताह पहले घर आया था। आज बदबू आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार युवक का नाम शिवम तिवारी है। पिता का नाम मृत्युंजय तिवारी है। वह सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशा का सेवन भी करता था। उसके पिता दिल्ली में रहते हैं। आज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने मृतक के चाचा को जानकारी दी। मृतक के चाचा अजय तिवारी के द्वारा फ़ौरन पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी है।

मामले को लेकर सदर थानाध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।