Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS :किराना दुकानदार पर फायरिंग:6 लोगों ने पेट में मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 29, 2023

MADHEPURA NEWS :किराना दुकानदार पर फायरिंग:6 लोगों ने पेट में मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती

कोशी लाइव/मधेपुरा:सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर-भलनी में देर रात दो बाइक से आए करीब 6 की संख्या में अपराधियों ने किराना दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के पेट में लगी है। फ़िलहाल गंभीर हालत में उसका इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा कि भलनी नहर के पास किराना दुकानदार 22 साल का गुड्डू कुमार दुकान बंद करने की तैयारी में था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 6 लोग आए जो उनसे उलझ गए। इसी बीच एक अपराधी ने हवाई फायरिंग की और एक ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने के बाद अपराधी फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर वहां ज़मा हुए स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल गुड्डू को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उस वक्त अस्पताल में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण उसे पुलिस गाड़ी से ही पूर्णिया इलाज के लिए ले जाया गया।
इस संबंध में एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।