Kosi Live-कोशी लाइव Bihar LRC Bharti 2023: बिहार में 10 हजार से अधिक पदों के लिए आज से करें आवेदन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 13, 2023

Bihar LRC Bharti 2023: बिहार में 10 हजार से अधिक पदों के लिए आज से करें आवेदन

Bihar LRC Bharti 2023: बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने 10101 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. ये भर्तियाँ संविदा के आधार पर की जाएंगी. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो रही है इच्छुक उम्मीदवार 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा. Bihar LRC Bharti 2023 के माध्यम से अमीन, कानूनगो, स्पेशल सर्वे सेटलमेंट ऑफिसर के पदों पर की जाएंगी.

Bihar LRC Bharti 2023 Notification :

बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने 10101 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से 12 मई तक जारी रहेगी, इस निर्धारित अवधि में उम्मीदवार बिहार राजस्व की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar LRC Bharti 2023 Notification

यहाँ क्लिक करें

बिहार एलआरसी वैकेंसी 2023 ओवरव्यू:

भर्ती संस्था का नाम

राजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार

पद का नाम

अमीन, कानूनगो और स्पेशल सर्वे सेटलमेंट ऑफिसर

पदों की संख्या

10101

अधिसूचना जारी होने की तिथि

12 अप्रैल 2023

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि

13 अप्रैल 2023

आवेदन की अंतिम तिथि

12 मई 2023

परीक्षा की तिथि

जल्द घोषित होगी

आवेदन लिंक

यहाँ क्लिक करें

Bihar LRC Bharti 2023 पदों का विवरण:

पद का नाम

केटेगरी

पदों की संख्या

स्पेशल सर्वे अमीन

UR

3525

EWS

722

BC

917

EBC

1442

SC

1301

ST

75

BC महिला

282

कुल पद

8244

स्पेशल सर्वे असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर

UR

145

EWS

28

BC

37

EBC

71

SC

57

ST

4

BC महिला

13

कुल पद

355

स्पेशल सर्वे कानूनगो

UR

302

EWS

64

BC

91

EBC

127

SC

135

ST

7

BC महिला

32

कुल पद

758

स्पेशल सर्वे क्लर्क

UR

313

EWS

74

BC

84

EBC

132

SC

113

ST

6

BC महिला

22

कुल पद

744

बिहार एलआरसी वैकेंसी 2023शैक्षिक योग्यता:

बिहार एलआरसी भर्ती 2023 के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है उम्मीदवार डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

स्पेशल सर्वे असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर:

एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित और संबंधित राज्यों के एसबीटीई पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और सरकारी/पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों में न्यूनतम 2 (दो) वर्ष का कार्य अनुभव।

स्पेशल सर्वे कानूनगो

एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित और संबंधित राज्यों के एसबीटीई पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा और सरकारी / पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों में न्यूनतम 2 (दो) साल का कार्य अनुभव।

स्पेशल सर्वे अमीन

एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित और संबंधित राज्यों के एसबीटीई पंजीकृत संस्थानों से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।

स्पेशल सर्वे क्लर्क

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों / संस्थानों से स्नातक की डिग्री।

बिहार एलआरसी वैकेंसी आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.