Kosi Live Bihar News/
सीतामढ़ी में एक सरकारी टीचर सह कोचिंग संचालक पर नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप लगा है। घटना 19 अप्रैल को रीगा थानाक्षेत्र में घटी थी। पिता के स्टेटमैंट पर मंगलवार को कोचिंग संचालक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही ये भी कहा गया कि लड़की की उम्र 18 साल से कम है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
झाड़ू लगाने के लिए शिक्षक ने रोक लिया था
प्राथमिकी में पीड़िता के पिता द्वारा बताया गया है की कोचिंग सेंटर में उनकी बेटी पढ़ने जाया करती थी। बीते 19 अप्रैल को बाकी दिनों की तरह ही कोचिंग गई थी। सभी छात्र-छात्राओं को समय से छुट्टी दे दी गई, लेकिन बेटी को झाड़ू करने के लिए टीचर ने वहां रोक लिया। इसी दौरान शटर बंद करके उसके साथ जबरन बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर माता पिता को बताया तो जान से सभी को मरवा देंगे। इसकी वजह से किशोरी कुछ बोल नहीं पाती थी। बस रोती थी।
कोचिंग संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिता बोल काफी पूछताछ के बाद बेटी ने सारी बातें बताईं। आवेदन के माध्यम से नाबालिग के पिता ने बताया कि पूर्व से ही बेटी के साथ कोचिंग संचालक द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कोचिंग संचालक केशव मंडल एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक भी हैं। लड़की इंटर की छात्र है। इधर, रीगा थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कर तत्वरित करवाई करते हुए कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।