Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/मंदिर परिसर में ही प्रेमी जोड़ा करने लगा रोमांस, लोगों ने प्रेमी को पकड़.. कर दी जमकर धुनाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 27, 2023

BIHAR NEWS/मंदिर परिसर में ही प्रेमी जोड़ा करने लगा रोमांस, लोगों ने प्रेमी को पकड़.. कर दी जमकर धुनाई

Kosi Live Bihar News/



खगड़िया में मंदिर परिसर में प्रेमी जोड़ा रोमांस करते पकड़ा गया। दोनों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जोड़ा काफी देर तक मंदिर परिसर में था। लोगों को शक हुआ तो पता करने पहुंचे। देखा कि दोनों कोने में रोमांस कर रहे थे। इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा।

बताया जा रहा कि वायरल वीडियो जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित एक गांव गांव में बने चैती दुर्गा मंदिर परिसर का है। बीते मंगलवार को दूसरे गांव से आए एक प्रेमी जोड़े को काफी देर तक मंदिर परिसर के अंदर रहने और संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। प्रेमी युगल भरतखंड थाना के रहने वाले हैं। जोड़ा गांव से दूर जिले के प्रसिद्ध चैती दुर्गा मंदिर में मिलने पहुंचे थे।




लोगों को हुआ शक तो देखने पहुंचे

बताया जाता है कि दोपहर में दोनों प्रेमी जोड़ा मंदिर परिसर पहुंचे थे जिसे स्थानीय लोगों ने देखा। दोनों काफी देर तक मंदिर में ही रहे। इसी बीच कई लोग पूजा-अर्चना करने आए और चले गए, लेकिन प्रेमी जोड़ा मंदिर में ही रहा।मंदिर परिसर में गंदी हरकत।
मंदिर परिसर में गंदी हरकत।


लोगों को शक हुआ तो कुछ लोग देखने मंदिर पहुंचे। देखा कि एक कोने में छिपकर दोनों रोमांस करने में मशगूल हैं। आक्रोशित लोगों ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी और पिटाई भी की। इस दौरान दोनों माफ कर देने की मिन्नतें करते रहे। आक्रोशित लोगों द्वारा मंदिर जैसे पवित्र जगह पर रोमांस करने की जगह बनाने को लेकर गुस्सा जाहिर किया जा रहा था।

इतना ही नहीं उनको पुलिस को सुपुर्द करने की बात कही जाने लगी, लेकिन प्रेमी जोड़े की आरजू, विनती पर लोगों ने उसे छोड़ दिया और जाने दिया। बताया जाता है कि युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं, लेकिन दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।