Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बाबू ने खाना नहीं खाया..194KM दूर से खिलाने पहुंचा प्रेमी..स्टेशन पर ही करने लगा अश्लील हरकत,पुलिस ने पकड़ा। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 27, 2023

BIHAR/बाबू ने खाना नहीं खाया..194KM दूर से खिलाने पहुंचा प्रेमी..स्टेशन पर ही करने लगा अश्लील हरकत,पुलिस ने पकड़ा।

Kosi Live Bihar News/
बिहार में प्रेमी से नाराज एक प्रेमिका ने खाना नहीं खाया। प्रेमी उसे खाना खिलाने के लिए गया से 194 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर चला आया है। उसने प्रेमी से कहा कि जब तक मिलने नहीं आओगे मैं खाना नहीं खाऊंगी। थोड़ी देर बाद प्रेमी ने फोन कर के पूछा मेरे बाबू ने खाना खा लिया। लड़की ने फिर कहा कि तुम्हें आना होगा। इसके बाद लड़का खाना खिलाने के लिए गया से मुजफ्फरपुर पहुंच गया। मंगलवार को उसने गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन बुलाया। जहां बातचीत के बाद दोनों अश्लील हरकतें करने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।


लड़का और लड़की दोनों 17 साल के हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की मुलाकात हुई थी। पहले लड़के ने फॉलो किया फिर लड़की भी करने लगी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया। फिर, कॉल पर बात होने लगी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

बात करते-करते दोस्ती प्यार में बदल गई। छात्रा इंटर में पढ़ती है। जबकि, नाबालिग गया में ही BA पार्ट-1 का छात्र है। छात्रा मिलने के लिए बुलाती थी। लेकिन, वह नहीं जाता था। इसी दौरान छात्रा उससे नाराज हो गई। कॉल पर बोली की खाना नहीं खाएंगे। इस वजह से वह मुजफ्फरपुर पहुंच गया। मामले में रेल थानेदार दिनेश साहू ने बताया की संदिग्ध अवस्था में दोनों को पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद दोनों को परिजन के हवाले सौंप दिया गया है।

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका नाराज थी। वह खाना नहीं खा रही थी। ऐसे में वह खाना क्यों नहीं खा रही है, इस बात को जानने के लिए प्रेमी मुजफ्फरपुर पहुंच गया।

जंक्शन परिसर में दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। प्रेमी अपने प्रेमिका को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहा था। मनाने के दौरान नाबालिग अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच रेल पुलिस की नजर दोनों पर पड़ गई।

दोनों संदिग्ध अवस्था में बैठे थे। वहीं, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की गई। संतोष जनक जवाब नहीं देने पर दोनों को थाना लाया गया।