Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:घरवालों ने जिस बेटे का किया दाह संस्कार, पुलिस ने उसे गर्लफ्रेंड के साथ हनीमून मनाते पकड़ा, जानेंपूरी कहानी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 27, 2023

BIHAR:घरवालों ने जिस बेटे का किया दाह संस्कार, पुलिस ने उसे गर्लफ्रेंड के साथ हनीमून मनाते पकड़ा, जानेंपूरी कहानी

Kosi Live Bihar News:
Bihar News: बिहार के रोहतास के शिवहर थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां दो अप्रैल से लापता युवक को पुलिस ने बरामद किया है. इस युवक के परिजनों ने इसका दाह संस्कार भी कर दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं युवक के परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप भी लगाया था. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार शिवसागर थाना क्षेत्र के नौडिहा का रहने वाला युवक दो अप्रैल को घर से लापता हो गया था.

हरियाणा राज्य के पानीपत से युवक बरामद

इसके बाद 13 अप्रैल को अज्ञात शव बरामद किया गया था. यह अज्ञात शव कैमूर जिले के सोमहर में बरामद हुआ था. परिजनों ने अज्ञात शव को अपने बेटे का शव बताया. साथ ही उसका दाह संस्कार भी कर दिया था. शव मिलने के बाद 14 अप्रैल को मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस की जांच में पता चला कि यह पूरा मामला प्रेम- प्रसंग का है. इसके बात पुलिस ने मृतक बताए गए युवक को हरियाणा राज्य के पानीपत से बरामद किया है.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

गौरतलब है कि पुलिस ने युवक को एक लड़की के साथ बरामद किया है. इसके बाद इन्हें सासाराम कोर्ट में पेश किया गया है. सासाराम के एसडीपीओ ने जानकारी दी है कि युवक प्रेम प्रसंग में लड़की के साथ घर छोड़कर चला गया था. इसके बाद परिजनों ने किसी के शव का दाह संस्कार भी कर दिया. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि परिजनों ने किस आधार पर युवक को मृत बताया था. साथ ही अब यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि परिजनों ने किसका दाह संस्कार कर दिया था.