Kosi Live VIRAL News Desk/UP:
कानपुर/यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स की प्रेमिका को उसके पिता से प्यार हो गया। एक दिन अवसर देखकर दोनों घर से साथ भाग गए।
लड़की के परिवार वालों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहकीकात की तो पूरा मामला खुल गया। एक वर्ष पश्चात् दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
खबर के मुताबिक, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 वर्षीय बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था। कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था। इसी बीच वहीं रहने वाली 20 वर्षीय लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी। जब कभी प्रेमी घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की चर्चा उसके पिता कमलेश से होने लगी। आहिस्ता-आहिस्ता लड़की अपने प्रेमी के पिता कमलेश से प्यार करने लगी। इसके बारे में बेटे को कुछ पता नहीं चला। लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई। कमलेश का बेटा घर पर ही था, इसलिए लड़की के परिवार वालों को उस पर शक नहीं हुआ। लड़की के परिवार वालों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की गई कहां।
थानेदार रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस को तहकीकात में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था। जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि मेरी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं। फिर पुलिस ने दोनों की तलाश आरम्भ की। पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है तथा एक फैक्ट्री में काम करता है। फिर पुलिस दिल्ली गई तथा दोनों को बरामद कर लिया। एसओ ने बताया कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में खबर थी, मगर शर्म के कारण वह बता नहीं रहा था। पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है। लड़की का मेडिकल कराया जाएगा तथा इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे। लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानेदार रत्नेश ने बताया कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने की बात कह रही है। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं। ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।