Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:सहरसा के रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, नाबालिक लड़की समेत हिरासत में कई संदिग्ध महिला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 24, 2023

SAHARSA NEWS:सहरसा के रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी, नाबालिक लड़की समेत हिरासत में कई संदिग्ध महिला

Kosi Live Saharsa/देर रात सहरसा के सदर थाना के भारती नगर मुहल्ला स्तिथ रेड लाइट एरिया में घंटो पुलिस की छापेमारी चली. जिसमें एक गुहाटी की रहने वाली नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है. इसके साथ ही कई संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस की छापामारी से सहरसा के रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया. बरामद नाबालिग लड़की से पुलिस पूछताछ में जुट गई है. 

नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया 

दरअसल देर शाम सहरसा रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग लड़की को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्त में लेकर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. नाबालिग लड़की अपने आप को गुहाटी की रहने वाली बात रही है. साथ ही स्वेक्षा से सेक्स वर्क करने की बात भी पुलिस को बात रही है. हलांकि पुलिस को कहीं ना कहीं लड़की की बातों और संदेह है. इसलिए नाबालिग से घंटो पूछताछ के बाद भारती नगर स्तिथ रेडलाइट एरिया में अचानक पुलिस ने घंटो छापेमारी कर कई संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है.

लड़की गुहाटी की है रहने वाली 

वहीं, इस मामले में हेडक़वाटर डीएसपी का कहना है कि लड़की से पूछताछ के दौरान पता चला कि लडक़ी गुहाटी की रहने वाली है और अपने माता पिता से नाराज चल रही थी, स्वेक्षा से रेड लाइट एरिया में आई थी और अब अपने घर गुहाटी जाना चाहती है, लेकिन ये स्पष्ट नहीं हो रहा है कि लड़की स्वेक्षा से ये काम कर रही थी या फिर किसी के दबाव में थी. 

पुलिस ने बताया कि हम लोगों ने और अनुसंधान किया, इसके साथ ही  चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की गई. हलांकि अभी तक मामला साफ नहीं हो सका है कि नाबालिग स्वेक्षा से सेक्स वर्क करती थी या फिर कोई अन्य मामला हैं. साथ ही उन्होंने ने कहा कि कुछ महिलाओं को रेड लाइट एरिया से लाया गया है क्योंकि इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंसन ऐक्ट बहुत संवेदनसील कानून है.