Kosi Live PURNEA/
छात्र नेता सुमित झा बाबा ने विश्वविद्यालय पर उठाए कई गंभीर सवाल उन्होंने कहा कुलपति नहीं चाहते कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों का विकास हो!
छात्र नेता सुमित झा बाबा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सीमांचल के इस पिछड़े छेत्र के छात्र छात्राओं का भला हो- यह पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति नहीं चाह रहे हैं उन्होंने कहा है कि...
१.Purnea college की सारी भू सम्पदा पर विश्विद्यालय कब्जा है और उसकी सारी आमदनी भी विश्विद्यालय प्राप्त कर रहा है लेकिन कालेज की भूसम्पदा पर अतिक्रमण मुक्त किए जाने के लिए आधा दर्जन मुकदमे हैं जिसे २०१८से ही कोई नहीं देख रहा है।
२. पूर्णिया कालेज के बालक छात्रावास पर विश्वविद्यालय जबरन कब्जा कर अपना कार्यालय चला रहा है जबकि राज्य सरकार से कोसी कालोनी के सैकड़ों क्वार्टर विश्वविद्यालय को दिए गए हैं जिनका कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है।
३.बीपीएसी की अनुशंसा पर दर्जनों प्राध्यापक विश्वविद्यालय को मिले जिन्हें कालेजो को दिए गए परन्तु अधिकांश को उन्हें deputation पर पुनः विश्विद्यालय द्वारा ले लिया गया जबकि कालेजो में बहुत सारे विषयों में एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है।४.senate में शिक्षक कोटे के चुनाव आज तक नहीं कराए जा रहे हैं।५. कालेजों में संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शिक्षा माफियाओं के इशारे पर जबरन विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किया जा रहा है जानबूझकर नामांकन में देर किया जा रहा है ताकि बच्चे प्राइवेट संस्थान में नामांकन कराले नतीजा यह हो रहा है कि एक के बाद एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम बंद हो रहे हैं।। पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव भी कराना नहीं चाह रहे हैं वह चाहते हैं कि अगर छात्र संघ का चुनाव हो जाएगा तो फिर हम से सवाल करने के लिए छात्र नेता पूर्णिया विश्वविद्यालय में हमसे सवाल पूछने का काम करेंगे ! छात्र लोजपा का यह मांग अगर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द सुनने का काम नहीं करती है तो आने वाले समय में पूर्णिया विश्वविद्यालय का घेराव छात्र लोजपा के सभी पदाधिकारी और हजारों छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय को घेरने का काम करेगी! छात्र नेता सुमित झा बाबा ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के सारे बड़े-बड़े पदाधिकारी पूर्णिया जिला के शिक्षा माफिया के हाथों बिक चुके हैं वह जानबूझकर सत्र लेट करते हैं एडमिशन का डेट लेट से निकालते हैं ताकि पहले शिक्षा माफिया अपना अपना सीट फुल कर पाए आपको जानकर हैरानी होगी कि पूर्णिया जिला का शिक्षा माफिया के साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी का मिलीभगत हो रहा है और यह लोग जानबूझ के पूर्णिया विश्वविद्यालय को नीचे घसीटना का काम करने पर तुले हैं यह लोग कतई नहीं चाह रहे हैं कि सीमांचल के गरीब छात्र-छात्राओं का कल्याण हो और वह उच्च शिक्षा ग्रहण कर पाए!