Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA NEWS/शादी करने पहुंचा 2 बच्चों का पिता..मिली लाश:पूर्णिया में प्रेमिका के बरामदे में पड़ा था शव, गले में थी रस्सी; प्रेग्नेंट है पहली पत्नी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 27, 2023

PURNEA NEWS/शादी करने पहुंचा 2 बच्चों का पिता..मिली लाश:पूर्णिया में प्रेमिका के बरामदे में पड़ा था शव, गले में थी रस्सी; प्रेग्नेंट है पहली पत्नी

Kosi Live Purnea/शादी करने पहुंचा 2 बच्चों का पिता..मिली लाश:पूर्णिया में प्रेमिका के बरामदे में पड़ा था शव, गले में थी रस्सी; प्रेग्नेंट है पहली पत्नी

पूर्णिया में दो बच्चे का पिता दूसरी शादी करने गया था। उसकी लाश मिली है। प्रेमिका के घर के बरामदे में उसका शव पड़ा था। गले में रस्सी लिपटी हुई थी। मुंह से खून निकल रहा था।


घटना अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरैया गांव की है। जहां सोमवार को लड़की के घर से युवक सहाबुल आलम (23) की लाश मिली है। लाश मिलते ही उसके परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अमौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि मृतक के परिजन ने चार आरोपियो के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सहाबुल आलम की मौत कैसे हुई है, इस पर जांच चल रही है।

दो दिन पहले घर से निकला था

मृतक के भतीजा मोहम्मद शौकत ने बताया कि शादीशुदा सहाबुल का अमौर के रंगरैया गांव में किसी दूसरे लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले ही वह घर से निकला था।

जब घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने रविवार की शाम को फोन किया। उसने बताया कि दूसरी लड़की से उसने निकाह कर लिया है। सोमवार को खबर मिली कि सहाबुल की लड़की के घर मौत हो गई है। मृतक के गले में नाइलोन की तीन फिट लंबी रस्सी बंधी हुई थी। मौके से लड़की के परिजन फरार हैं।

सहाबुल दो बच्चों का पिता था, उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। उसने अपनी प्रेमिका से ये सच्चाई छिपाई थी।
सहाबुल दो बच्चों का पिता था, उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। उसने अपनी प्रेमिका से ये सच्चाई छिपाई थी।
पहले से शादीशुदा की होने बात छिपाई

ग्रामीणों ने बताया कि सहाबुल ने प्रेमिका से अपने पहली शादी की बात छिपाई थी। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को बाद में पता चला कि सहाबुल दो बच्चे का पिता है। वहीं, तीसरे बच्चे का पिता बनने वाला है। परिजनों का कहना है कि राज खुलने के कारण ही उसकी हत्या कर दी गई।

 

परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया है। वहीं FSL की टीम पहुंचकर जांच कर रही है।

 
3 साल पहले हुई शादी, पहली पत्नी गर्भवती

परिजन ने बताया कि सहाबुल आलम की पहली शादी 3 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी गर्भवती है। वो तीसरे बच्चे के पिता बनने वाला था।