बिहार में बेखौफ अपराधियों का मनोबल इतना ऊंचा है कि मंगलवार को सहरसा कोर्ट में पेशी के लिए आये एक कैदी को कोर्ट परिसर में पुलिस के सामने गोलियों से भून डाला. कोर्ट में पेश के बाद हाजत जा रहे कैदी ...
Kosi Live Saharsa/
बिहार के सहरसा में सिविल कोर्ट परिसर के बरामदे में मंगलवार को दिनदहाड़े एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से वहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मृत कैदी का नाम प्रभाकर पंडित बताया जा रहा है। वह सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचा था।
चश्मदीद सिपाही के मुताबिक तीन-चार की संख्या में रहे अपराधियों ने कोर्ट कैंपस से हाजत में जा रहे कैदी पर अचानक से सीढी के पास अंधाधुंध फायरिंग की और कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. गोलियां लगने से कैदी कोर्ट में ही गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
जांच में जुटी पुलिस कोर्ट में मर्डर की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है. घटना के बाद इलाके में गश्ती और सघन जांच अभियान तेज कर दी गयी है. अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.
इस घटना से बिहार में एक बार फिर कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। यह हत्याकांड उसी सहरसा में हुआ है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी और चर्चित आईपीएस लिपि सिंह एसपी हैं। बिहार में सुपरकॉप के नाम से चर्चित आईपीएस शिवदीप लांडे भी फिलहाल कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी के रूप में यहीं पोस्टेड हैं।
Live update जारी है.....

