पूर्णिया पुलिस को गुरुवार को बडी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने बडहरा कोठी रघुवंश नगर थाना क्षेत्र से करीब आधा दर्जन गंभीर आपराधिक मामले का आरोपी कुंदन यादव व कल्लो को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जारहा है कि यह दोनों पुलिस के फाइल में टाॅप मोस्ट 10 अपराधी के लिस्ट में सामिल था। दोनों करीब दो वर्षो से पुलिस के साथ आंख-मिचौली कर रहा था।
- दोनों पर आधा दर्जन मामला दर्ज
एसपी आमिर जावेद ने बताया कि कुंदन यादव और कल्लो पर बडहरा कोठी के रघुवंश नगर ओपी थाना में कुंदन यादव के उपर कांड संख्या 10/21, कांड संख्या 27/21 गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं कल्लो के उपर बडहरा कोठी रघुवंश नगर ओपी में कांड संख्या 10/21, कांड संख्या 27/21 गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है।
एसपी ने बताया कि यह लोग हत्या, अपहरण, लूट, छिनतई और आर्म्स सप्लाई करने जैसे घटना का अंजाम देता था। इन दोनो के उपर अन्य थानों में भी आपराधिक मामला दर्ज है कि नहीं पुलिस खंगाल रही है। दोनों अपराधी के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। एसपी ने एक टीम गठन कर लगातार ठिकानो पर छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को आखिर दबोच लिया। पुलिस दोनों आरोपी से गहन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।