Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा मानस मंदिर मानस नगर सहरसा में तीन दिवसीय रामकथा आज से शुरू। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 3, 2023

SAHARSA NEWS:गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा मानस मंदिर मानस नगर सहरसा में तीन दिवसीय रामकथा आज से शुरू।

रिपोर्टर - आशुतोष आनंद 
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
मानस मंदिर मानस नगर सहरसा  में तीन दिवसीय रामकथा शुरू आज से ।

सहरसा मानस नगर मानस मंदिर पर 3 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होने वाली रासलीला एवं राम कथा के मद्देनजर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ  कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हो गई।कलश यात्रा दिन में 9:00 बजे निकाली गई। इसमें कुंवारी कन्याएं मनीषा माही भगत, नीति सिंह, नंदिता सिंह, प्रिया, रूही ब्यूटी और अन्य ने अपने सर पर 108 कलश सर पर रख कर मंदिर प्रांगण से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों  एवं मुख्य मार्ग से होता हुए चल रही थीं। कलश यात्रा में गाजे-बाजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ-साथ चल रहे थे। कलश यात्रा पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। मंदिर पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन एवं यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। रात्रि शुक्रवार से दिन में वृंदावन से आने वाले कलाकारों द्वारा रासलीला दिखाया जाएगा। मंदिर के प्रांगण में तीन दिनों तक चलने वाले रासलीला एवं राम कथा का कार्यक्रम के मद्देनजर दिन में 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रासलीला एवं रात 8:00 बजे से 11 बजे तक धार्मिक वक्ताओं द्वारा क्षेत्र के लोगों को राम कथा का बोध कराया जाएगा। इस मौके पर आशुतोष त्रिवेदी, सानू सिंह , शिवम तिवारी, अमरेंद्र कुमार ,अमरजीत आर्या , राज सिंह , ऋषव कुमार, राजू झा, वंश बिहारी , प्रियांशु झा ,आदि शामिल थे