Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दिया तो नवविवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर भगाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 2, 2023

खगड़िया/दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दिया तो नवविवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर भगाया

खगड़िया/रतुल कुमार की रिपोर्ट
दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दिया तो नवविवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया। उक्त मामला बेलदौर थाना क्षेत्र के मुरासी गांव का बताया जा रहा है। मालूम हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नवाद गांव निवासी स्वर्गीय फेंकन अनुमंडल के पत्नी हीरा देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सूचक ने बताई की मैं अपने पुत्री का शादी बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना गांव निवासी कमली मंडल के पुत्र सुभाष कुमार के साथ हिंदू रिती रिवाज के तहत शादी संपन्न हुआ था, शादी होने के बाद करीब 6 माह तक दोनों पति-पत्नी का जीवन सुख में जिंदगी में चला। लेकिन जब उक्त नवविवाहिता अपने मायके रामधुनी यज्ञ देखने के लिए भाई के साथ गया तो पति के द्वारा कहा गया कि तुम दूसरे के साथ भाग कर अपने मायके गई हो। उक्त बात को लेकर ससुराल वालों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि पहले मोटरसाइकिल दो तब पुत्री को लाएंगे। वही नवविवाहिता सविता कुमारी ने बताई की मैं अपने भाई के साथ रामधुनी यज्ञ देखने के लिए मायके गई थी, तबसे ससुराल वालों के द्वारा मोटरसाइकिल का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि उक्त नवविवाहिता 10 दिन पूर्व अपने भाई के साथ मायके गई थी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि सूचक के द्वारा आवेदन दिया गया है, अपने अधीनस्थ कर्मी से मामले को छानबीन करवा कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।