Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA CRIME NEWS / पूर्णियां में मानवता शर्मसार: मुंह में कपडा ठूंसकर 5साल की बच्ची के साथ 18वर्षीय लडके ने किया दुष्कर्म। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 22, 2023

PURNEA CRIME NEWS / पूर्णियां में मानवता शर्मसार: मुंह में कपडा ठूंसकर 5साल की बच्ची के साथ 18वर्षीय लडके ने किया दुष्कर्म।

Kosi Live Purnea/अक्की:
पूर्णिया में एक युवक ने मानवता को शर्मसार कर देने की घटना हुई है। एक 18 साल के बहसी युवक ने पडोस के एक 5 वर्षीय बच्चे को बहला फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और उसका हाथ पैर बांध दिया। जब बच्चा चीखने चिल्लाने लगा तो उसके मुंह में कपडा ठूंसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र की है। घटना तीन दिन पूर्व की है। बच्चा जब रोते बिखलते घर पहुंचा। जब माता पिता नें पूछा तो बच्चे ने आपबीती बताई। बच्चे की बात सुनते ही परिवार वालों के होश ही उड गए। परिवार वालों नें गांव के ही एक डिस्पेंसरी में इलाज कराया।

विरोध करना परिवारवालों को पड़ा मंहगा

घटना की जानकारी होते ही पीडित बच्चे की मां शिकायत करने युवक के घर गई तो युवक और उनके परिवार वालों ने महिला की जमकर पिटाई की। पिटाई से बच्चे की मां बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए धमदाहा अस्पताल पहुंचाया। हालत काफी गंभीर होने से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

इससे पूर्व भी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

पीडिता की बहन ने बताया कि उनकी बहन को 3 बेटी और दो बेटा है। बहन की पति पंजाब में मजदूरी करता है। पडोसी युवक नशे का सेवन करता है और आपराधिक प्रवृत्ति के है। पांच दिन पूर्व वह रात के समय नशे की हालत में चांदनी के घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे तो वह भाग गया था।

अब उनके 5 वर्षीय बेटा के साथ दुष्कर्म कर दिया है। थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमदाहा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना के बारे में उनको कोई भी सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी।