बिहारीगंज के कठोतिया पुल के पास से पुलिस ने गत दिनों तीन अपराधियों को गिरफ्तार की। पुलिस अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि कठौतिया के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। तलाशी लेने के क्रम में तीनों के पास से 3 देसी कट्टे और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार अपराधियों में बड़हरा थाना अंतर्गत मुल्किया निवासी मो. अब्बास का पुत्र मो. काबिल, बिहारीगंज थाना के भैरोपट्टी निवासी दयानंद यादव का पुत्र राहुल कुमार तथा सरौनी कला निवासी मो. मुस्तकीम का पुत्र मो. नौशाद शामिल है। पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से दो बाइक व तीन मोबाइल जब्त किए। बुधवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।