Kosi Live Saharsa/सहरसा में दिन दहाड़े अपराधियों ने किराना व्यवसायी पर गोली चलाई है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में बाइक पर सवार दो युवकों ने एक किराना दुकानदार पर गोली से निशाना साधा लेकिन जैसे ही दुकानदार ने युवक को गोली तानते हुए देखा तो वह भाग गया। लेकिन अपराधी गोली फायर करते हुए फरार हो गया और सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी।
दरअसल बुधवार को दिन के लगभग 3 और चार के बजे के बीच में कुछ अज्ञात बदमाशों ने कृष्णा नगर वार्ड नं 22 में गोलियां चलाई। जिसका करतूत सीसीटीवी में कैद हुआ। इस मामले को लेकर जब छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि अपराधी जमीनी विवाद में गोली किसी को मारने आयी थी।
जिस जगह मामले सीसीटीवी में कैद हुई उस जगह के किराना दुकानदार कुणाल पंडित ने बताया कि हमको किसी से कोई लड़ाई नही है। लेकिन जब बाइक सवार अपराधी गोली चलाने लगे तो आगे बैठे युवक ने बताया कि यह नही है तो उक्त अपराधी ने मुझ को छोड़कर गोली उपर के तरफ चलाया। किसको अपराधी मारने आया था यह पता नही है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर अपराधी किसी को टारगेट करने गए थे लेकिन अपराधी विफल साबित हो गए।
वैसे इस मामले की छानबीन में सदर थाना पुलिस जुट गई है और तत्काल मीडिया को कुछ भी बताने से खुद को बचते हुए नजर आ रही है। सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।