उदाकिशुनगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 1 में शुक्रवार को मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन का मामला सामने आया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन करने में पुलिस सफल रही है। एसडीपीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में देर शाम को की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए जाने की सूचना है। 3 पुरुष व 2 महिलाओं को अर्धनिर्मित आग्नेयास्त्र एवं ढेर सारा हथियार बनाने के उपकरण की बरामदगी की गई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी में जुटी है। एसडीपीओ ने बरामदगी की जानकारी देते हुए कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर सरगना की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शनिवार को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।