छातापुर/राजेश कुमार पप्पू( सुपौल )छातापुर में आदरणीय नेता उपेन्द्र कुशवाहा के स्वागत के लिए बैठक आयोजित।
विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले उपेन्द्र कुशवाहा का छातापुर मुख्यालय में भव्य स्वागत किया जाएगा।इसके लिए कुशवाहा समाज के लोगो ने मुख्यालय पंचायत स्थित शिवनारायण मेहता के आवास पर बैठक आयोजित कर फूल माला से भव्य स्वागत किया जाएगा।इसकी जानकारी देते हुए समाजसेवी पप्पू मेहता ने बताया कि 4 मार्च को फारबिसगंज से मधेपुरा जाने के क्रम में दिन के 11 बजे छातापुर चुन्नी मोड़ कुशवाहा टोला के समीप स्वागत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि चुन्नी मोड़ के पास तोरण द्वार भी बनाया गया है। इस दौरान सभी लोगो ने उपेन्द्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज के साथ नीतीश कुमार अन्याय करते आ रहे है।बैठक में शिवनारायण मेहता,जयप्रकाश मेहता,वार्ड सदस्य मुरली मेहता, ललन कुमार मेहता,पवन कुमार मेहता,रविन्द्र मेहता,रामदेव मेहता,दिलीप मेहता,नीतीश मेहता सुरेश मेहता,रमेश मेहता अभय कुमार मेहता अधिवक्ता,रामनारायण मेहता,सोनाराज,बमभोली मेहता,नंदलाल मेहता आदि मौजूद थे।बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी पप्पू मेहता ने किया।