Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/मधेपुरा पुलिस के द्वारा बिहारीगंज थानान्तर्गत पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार हत्याकांड का सफल उद्भेदन,3हथियार के साथ 3शार्प शूटर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 23, 2023

MADHEPURA NEWS/मधेपुरा पुलिस के द्वारा बिहारीगंज थानान्तर्गत पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार हत्याकांड का सफल उद्भेदन,3हथियार के साथ 3शार्प शूटर गिरफ्तार

Kosi Live/मधेपुरा पुलिस के द्वारा बिहारीगंज थानान्तर्गत पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार हत्याकांड का सफल उद्भेदन। 
03 अभियुक्तों को 03 देशी कट्टा, 07 कारतूस, दो मोटरसाईकिल तथा 03 मोबाईल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिहारीगंज के कठोतिया पुल के पास से पुलिस ने गत दिनों तीन अपराधियों को गिरफ्तार की। पुलिस अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि कठौतिया के पास दो बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। तलाशी लेने के क्रम में तीनों के पास से 3 देसी कट्टे और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

मालूम हो कि बीते 18 मार्च 2023 को दिन दहाड़े बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा चौक स्थित बालू गिट्टी दुकान पर बैठे बिहारीगंज के पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार यादव की बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आक्रोशित परिजन समेत स्थानीय लोगों ने मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 को कई घंटो तक जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मांग कर रहे थे। लेकिन घटना के बाद मौके वारदात पर पहुंचे उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार ने बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तार का भरोसा दिलाकर सड़क जाम हटवाया था। वहीं आज हत्याकांड के तीनों अपराधी को बिहारीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में बड़हरा थाना अंतर्गत मुल्किया निवासी मो. अब्बास का पुत्र मो. काबिल, बिहारीगंज थाना के भैरोपट्टी निवासी दयानंद यादव का पुत्र राहुल कुमार तथा सरौनी कला निवासी मो. मुस्तकीम का पुत्र मो. नौशाद शामिल है। पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से दो बाइक व तीन मोबाइल जब्त किए। गुरुवार को जानकारी देते हुए उदा किशुनगंज SDPO सतीश कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या तथा आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।