Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बिहार दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखें खगड़िया में निर्मित फ़िल्म " प्रस्थान " - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 23, 2023

खगड़िया/बिहार दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखें खगड़िया में निर्मित फ़िल्म " प्रस्थान "

बिहार दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखें खगड़िया में निर्मित फ़िल्म " प्रस्थान "

डीएम के निर्देशन में बिहार दिवस पर हर कार्यक्रम एक से बढ़कर एक - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन 

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। क्या आपने खगड़िया में जालान प्रोडक्शन कृत हिन्दी शॉर्ट फ़िल्म " प्रस्थान " में मुंबई, भागलपुर और खगड़िया के कलाकारों की भूमिका एवं उनकी प्रस्तुति देखी है ? अगर नहीं, तो ज़िला प्रशासन द्वारा स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित " बिहार दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम " में 23 मार्च 2023 की संध्या फ़िल्म " प्रस्थान " को प्रदर्शित किया जायेगा, अवश्य देखें और मूल्यांकन करें। उक्त जानकारी देते हुए बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा जिन्होंने खुद फ़िल्म में एक भूमिका निभाई है ने मीडिया से कहा फ़िल्म के निर्देशक हैं टी पी जालान। फ़िल्म की शूटिंग विगत जनवरी 2023 को हुई थी। कलाकरों में प्रमुख हैं मुंबई के संजू सोलंकी, टी पी जालान, भागलपुर की सीमा चंद्रा, अर्चना साह, अरविन्द वर्मा, नवीन गोयनका, अंजनी, कुणाल, संजय तथा राकेश आदि। आगे उन्होंने कहा फ़िल्म के कैमरामैन थे मुंबई के कृष्णा पाण्डे। आगे डॉ वर्मा ने कहा बिहार दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शित फ़िल्म को देखकर जिलावासियों को अवश्य अनुभूति होगी कि बिहार के साथ साथ हमारा खगड़िया भी हर क्षेत्र में विकसित हो रहा है। डीएम डॉ आलोक रंजन घोष के निर्देशन में बिहार दिवस पर चलाई जा रही सभी कार्यक्रम एक से बढ़ कर एक था, इसके लिए बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डीएम को साधुवाद दिया।