खगड़िया/रतुल कुमार की रिपोर्ट/ जिला के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में शीशम के वृक्ष में लटका हुआ 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मालूम हो कि उक्त शव बेलदौर थाना से महज सात सौ गज की दूरी पर शिव मंदिर चौक से पश्चिम खरबनी बहियार के बहादुर साह के खेत में शीशम के वृक्ष में 17 वर्षीय किशोरी का शव लटका हुआ पड़ा था। जब ग्रामीणों अपने मवेशी का चारा लाने के लिए उक्त बहियार की ओर गए तो शव देखकर ग्रामीण चिल्लाने लगा। वही ग्रामीणों की आवाज पर दर्जनों ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचे, जहां शव को देखकर अचंभित रह गए। उक्त बात की सूचना बेलदौर थाना अध्यक्ष को मिला तो उन्होंने बेलदौर थाना के एसआई चंदन कुमार एवं अजय कुमार को दल बल के साथ घटनास्थल पर भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस शव को बरामद कर लिया। इसी दौरान श्रीपुर गांव की ओर से चिल्लाते हुए एक महिला जब घटनास्थल पर पहुंची तो शव को पहचाना। उक्त शव का पहचान बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी घुघली चौधरी के 17 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी के रूप में पहचान हुआ है। वहीं पुलिस सबको बरामद करके अंत्य परीक्षण हेतु खगरिया भेज दिया। लेकिन ग्रामीणों में उक्त बातें की चर्चा हो रही है कि जब शव जमीन में सटा हुआ था तो कैसे गला में फंदा लगाई। उक्त बातें की चर्चाएं चौक चौराहे पर हो रही है। पुलिस ग्रामीणों की बातें पर सघन छापामारी कर रही है। वही लड़की की मां ने बताई की मेरी पुत्री की शादी वैशाख माह में होने वाला था।