Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/खगड़िया मंडल कारा में सहरसा के बंदी की पीट पीट कर हत्या, क्या है जेल में मर्डर का कारण? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 21, 2023

BIHAR NEWS/खगड़िया मंडल कारा में सहरसा के बंदी की पीट पीट कर हत्या, क्या है जेल में मर्डर का कारण?

बिहार खगड़िया मंडल कारा में एक कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृत बंदी सहरसा जिले का रहने वाला था। वह सहरसा के सोनवर्षा राज थानान्तर्गत बन्नी बासा गांव निवासी नंदकिशोर सिंह का पुत्र राजनन कुमार बताया जा रहा है।
घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमे राजन को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना पर जेल प्रशासन द्वारा उसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सदर असपताल में ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि राजन अपराधी था और जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में गत 6 दिसंबर से कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद से वह जेल में बंद था। 

राजन के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसके पिता जेल में भेंट करने आए थे। सोमवार को मुलाकात पर बंदी रहने से वह अपने घर लौट गया था। मंगलवार को परिजनों को सदर अस्पताल में इलाजरत होने की सूचना उन्हें दी गई। बताया गया है कि मृतक की दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में परिजन पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 
इस मामले में जेल अधीक्षक ने दो पक्षों में मारपीट की घटना की पुष्टि की है। जेल अधीक्षक ने कहा है कि जेल में मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय सुरक्षा प्रहरी कहां थे। चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों को बुला लिया गया है। उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच जारी है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Kosi Live Update......

खगड़िया मंडल कारा में एक कैदी की दूसरे कैदी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। कैदी सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बन्नी बासा गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक राजन जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में हुए लूटपाट और छिनतई मामले में आरोपी था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जेल में बंद जनार्धन चौधरी के बेटे प्रमोद चौधरी पर मारपीट करने का आरोप लगा है।