Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME NEWS/धोखे से भांग खिलाकर नाबालिग बेटी के साथ रेप, कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था बाहर:बाप-बेटी का रिश्ता तार-तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 15, 2023

BIHAR CRIME NEWS/धोखे से भांग खिलाकर नाबालिग बेटी के साथ रेप, कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था बाहर:बाप-बेटी का रिश्ता तार-तार

Kaiमूर। बिहार के कैमूर जिले से बाप बेटी के रिश्ते को तार तार करने वाली वारदात सामने आई है। घटना में बाप ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दी। अपनी ही बेट को धोखे से भांग खिलाकर रात भर उसके साथ जबरन रेप किया।
डरी सहमी लड़की ने छिपकर पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी पिता अभी कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

नशे में सुध बुध खो बैठी युवती तो किया रेप

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात पीड़िता को उसके पिता ने रात में धोखे से भांग की गोली खिला दी। भांग का सेवन करने के बाद लड़की अपनी सुध बुध खो बैठी। पिता ने इसका फायदा उठाया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता की जब होश में आई तो उसे पता चला कि उसके साथ गंदा काम हुआ है।

डरी सहमी थाने में दर्ज कराई शिकायत

पिता द्वारा रेप के बाद पीड़िता डर गई थी। उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए भी छिपकर जाना पड़ा। आखिरकार डरते हुए वह पुलिस थाने पहुंची और पिता के अत्याचार की बात पुलिस को बताई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता अपराधी प्रवृत्ति का है। वह जेल जा चुका था।