Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/18वॉ वार्षिक सतपंथ सत्संग समारोह का आयोजन,सत्संग की सफलता के लिए निकाली गई जागरूकता रैली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 15, 2023

MADHEPURA NEWS/18वॉ वार्षिक सतपंथ सत्संग समारोह का आयोजन,सत्संग की सफलता के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

कोसी लाइव
घैलाढ़ (मधेपुरा )से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
घैलाढ़ प्रखण्ड के श्रीनगर पंचायत के मध्य बिद्यालय श्रीनगर के परिसर में आगामी 17,18,एबं 19मार्च को 18वॉ वार्षिक सतपंथ सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है।सत्संग को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है।सत्संग के सफलता को लेकर ग्रामीणों ने जोर शोर से व्यापक तैयारी पूरी कर ली गयी है।बुधबार को सत्संग की सफलता के लिए दर्जनों गाड़ी पर सबार होकर जागरूकता रैली निकाली गई है। बुधवार जागरूकता रथ को योगाचार्य महंथ असंगस्वरूप साहेब ने झंडी दिखा कर रवाना किये।इस मौके पर उन्होंने कहा मानब जीवन मे सत्संग जरूरी है सत्संग के बिना मानव तन बेकार है इस मौके बड़ी संख्या में श्रीनगर के गण्यमान लोग भी उपस्थित थे।तीन दिनों तक चलने बाले सत्संग समारोह में मुख्य वक्ता आचार्य जितेंद्र साहेब, जयस्वरूप साहेब,रामशंकर साहेब,संत ज्ञान प्रकाश शास्त्री, उमा साहेब,छेदन साहेब के द्वारा प्रवचन दिया जाएगा।सत्संग को लेकर खास कर बुजर्गो, एबं नोजबानो में खासा उत्साह देखा जा रहा है।